गीतकार संतोष आनंद

 गीतकार संतोष आनंद 

गीतकार संतोष आनंद

जन्म और जीवन 

गीतकार संतोष आनंद जी का जन्म 5 मार्च 1940 में सिकंदराबाद में हुआ था, इन्होने अपनी शिक्षा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पूर्ण की, संतोष आनंद जी  का जीवन शुरुआत से ही मुश्किलों भरा रहा हैं इन्होने युवावस्था में ही एक दुर्घटना में अपनी एक टांग को खो दिया, इनकी शादी हुई तथा बड़ी मन्नतों के बाद एक पुत्र की प्राप्ति हुई और इनके पुत्र का नाम संकल्प आनंद रखा गया, संकल्प  आनंद और एक पुत्री शैजला आनंद हैं, संकल्प गृह मंत्रालय विभाग में कार्यरत थे, संकल्प आनंद ने अपने पिता संतोष आनंद को बिना बताये शादी कर ली थी, और किन्ही कारणों  से संकल्प आनंद ने अक्टूबर 2014 में अपनी पत्नी के साथ खुदखुशी कर ली, 
गीतकार संतोष आनंद
                                                                               संकल्प आनंद और उनकी पत्नी 

संतोष आनंद का करियर 

आनंद जी ने अपने करियर की शुरुआत 1970  फिल्म में  " पूरब और पश्चिम" से की थी, 
साल 1972 में इन्होने फिल्म "शोर" के लिए "एक प्यार का नगमा हैं" गीत लिखा, यह गीत संतोष आनंद जी का सबसे ज्यादा चर्चित और लोकप्रिय हुआ, आज भी युवा से ले कर बुजुर्ग तक इस गीत को गुनगुनाते हैं, इस गीत का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल द्वारा दिया गया  था, तथा इस गीत को अपनी आवाज देने वाले थे स्वर कोकिला लता मंगेशकर और मुकेश जी, 
साल 1974 में फिल्म "रोटी कपडा और माकन " के लिए कई गीत लिखे थे, तथा इसी फिल्म के गीत "मैं ना भूलूंगा" के लिए इन्हे फिल्म फेयर अवार्ड मिला था,
साल 1981 में इन्होने फिल्म "क्रांति" के लिए गीत लिखे, क्रांति फिल्म उस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी तथा इसी साल उन्होंने फिल्म "प्यासा सावन" के लिए भी गीत लिखे जो "तेरा साथ हैं तो मुझे क्या कमीं हैं"  और "मेघा रे मेघा रे" हैं 
जिसके बाद इन्हे "प्रेम रोग" फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला 
संतोष आनंद जी ने कुल 26  फिल्मो में 109 गीत लिखे हैं तथा लता मंगेशकर, महेंद्र कपूर, मोहम्मद अजीज, कुमार शानू, और कविता कृष्णमूर्ति जैसे नामी और दिग्गज गीतकारो ने इनके गीतों को अपनी आवाज दी हैं, इन्हे राजकपूर तथा मनोज कुमार की अनेक फिल्मो के लिए गाने लिखे 

संतोष आनंद ने निम्न फिल्मो में गीत लिखे 

  1. पूरब और पश्चिम (1971)
  2. शोर (1972)
  3. रोटी कपडा और मकान (1974)
  4. पत्थर से टक्कर (1980)
  5. क्रांति (1981)
  6. प्यासा सावन (1981)
  7. गोपीचंद सावन (1982)
  8. प्रेम रोग (1982)
  9. ज़ख़्मी शेर (1984)
  10. मेरा जवाब (1985)
  11. पत्थर दिल (1985)
  12. लव 86 (1986)
  13. मजलूम (1986)
  14. बड़े घर की बेटी(1989)
  15. नाग नागिन (1989)
  16. संतोष (1989)
  17. सूर्या (1989)
  18. दो मतवाले (1991)
  19. नाग मणि (1991)
  20. रणभूमि (1991)
  21. जूनून (1992)
  22. संगीत (1992)
  23. तहलका (1992)
  24. तिरंगा (1993)
  25. संगम हो के रहेगा (1994)
  26. प्रेम अगन (1998)  

संतोष आनंद को प्राप्त आवार्ड 

  • यश भारती 2016
  • फिल्मफेयर पुरस्कार (1974) फिल्म- रोटी कपडा और मकान, गीत का नाम- मैं ना भूलूँगा
  • फिल्मफेयर अवॉर्ड (1983) फिल्म- प्रेम रोग, गीत नाम- मुहब्बत है क्या चीज
















 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

aman akshar ke geet

young poet aman akshar

hindi geetkar aman akshar